टप्पल कांड के विरोध में शिवसैनिकों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में शिवसैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला शाखा एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर हत्याभियुक्तों को फांसी देने की मांग की।
सोमवार को शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। महिला जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि ढाई साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, अनुज चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, आलोक अग्रवाल, सुमन, प्रेमलता, कमलेश, पिंकी, साधना, राजकुमारी, सरोज शर्मा, सरोज देवी, मूर्ति बाला, सविता, सरिता शर्मा, रेणु, मंगतराम, रविंद्र एडवोकेट, वैभव यादव, रुचिन, जानी शर्मा आदि मौजूद रहे।