फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मार्ग पर जाम लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली मार्ग पर जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ के टप्पल में हुई बच्ची की हत्या के मामले में जनाक्रोश बढ़ते हुए देहात क्षेत्रों में भी पहुंच गया है। सोमवार सुबह घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव पीनना में शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच शामली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में इंस्पेक्टर कोतवाली को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जाम खोला गया।
विज्ञापन

टप्पल की घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में गुस्साए ग्रामीण और युवा सोमवार सुबह गांव के बाहर पहुंचे और शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए भविष्य में मासूम बच्चों के साथ ऐसी घटनाएं न होने देने के लिए जरूरी कदम उठाने की भी मांग की। जाम लगाए जाने से शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम व हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी ग्रामीणों द्वारा इंस्पेक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें