फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्रकरण में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। टोल प्लाजा प्रकरण को लेकर जनहित व्यापार मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जनहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू स्वाभिमान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही एपको कंपनी के द्वारा किए गए घोटालों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसी के चलते टोल अधिकारियों ने समिति के कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। उन्होंने कहा कि टोल कर्मचारियों का व्यवहार क्षेत्र में कभी भी बड़ा दंगा करा सकता है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखकर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी व एपको कंपनी द्वारा किए जा रहे घोटालों की जांच कराकर इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में विजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अमरीश, विनय त्यागी, जितेंद्र राणा, अमित कुमार, सुशील चौधरी, बलवीर, विनोद कुमार, सहेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें