फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू लाइसेंस मुक्त, क्रेशर का 100 घंटे में लाइसेंस: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हू लाइसेंस मुक्त, क्रेशर का 100 घंटे में लाइसेंस: राणा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गुड़ और खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने के सभी उपाय किए जा रहे हैं। कोल्हू को लाइसेंस मुक्त रखा गया है और क्रेशर को ऑनलाइन आवेदन के 100 घंटे के अंदर लाइसेंस जारी किया जा रहा है। बागपत की रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण पूरा हो चुका है। मुजफ्फरनगर की मोरना चीनी मिल का भी शीघ्र ही विस्तारीकरण कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गन्ना ढुलाई के दाम कम कर दिए हैं। क्षेत्र के विकास को गन्ना समितियों का अंशदान बढ़ाया है।
विज्ञापन

रविवार को श्रीराम कॉलेज के प्रांगण में आयोजित गुड़ महोत्सव में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद योजना की शुरूआत गुड़ से ही की है। गन्ना ढुलाई का किराया जो किसानों से कटता है, आजादी के बाद पहली बार कम हुआ है। आठ रुपये क्विंटल किराया था, अब इसे किमी के हिसाब से कर दिया गया है। दस किमी तक के किसान को केवल चार रुपये क्विंटल देना होगा। अंशदान करने से समितियों को जो टैक्स देना पड़ता था, अब वह खत्म हो गया है। इससे प्रदेश की गन्ना समितियों को 50 करोड़ का लाभ होगा। पहले जो दो रुपये क्विंटल कमीशन था, अब यह अंशदान पांच रुपये क्विंटल कर दिया गया है। गन्ना विभाग सड़क निर्माण भी बड़े स्तर पर करा रहा है, अकेले मुजफ्फरनगर में 153 सड़कें बनी हैं। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोल्हू संचालकों की बिजली की समस्या के निराकरण कराने को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ वह खुद मुख्यमंत्री से मिलेंगे। गुड़ बनाने वाले कोल्हुओं को सरकार ने लाइसेंस मुक्त किया है। प्रदेश के इतिहास में 25 साल बाद 83 क्रेशर यूनिट को अभी तक लाइसेंस जारी हो गए हैं। आवेदन के 100 घंटे के अंदर क्रेशर का लाइसेंस जारी हो रहा है। बागपत जिले की रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण हो चुका है अब मुजफ्फरनगर की मोरना चीनी मिल का विस्तारीकरण भी शीघ्र कराया जाएगा। इससे पूर्व, सुरेश राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने गुड़ महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, अशोक बालियान, धर्मेंद्र मलिक, श्याम सिंह सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, अचिंत मित्तल, भीमसेन कंसल, रवि गौतम, श्रीमोहन तायल, वीरपाल निर्वाल, विकास बालियान, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन एससी कुलश्रेष्ठ और प्रशांत चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें