फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोई महिलाओं से जेवर झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी सुधा पत्नी सुनील बृहस्पतिवार रात घर में सोई थी। देर रात कुछ बदमाश किसी तरह घर में घुस आए और सोई सुधा के कानों से सोने के कुंडल खींचकर फरार हो गए। अचानक लगे झटके से सुधा के कान भी फट गए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर परिजनों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। उधर, इस घटना को अंजाम देने से बाद बदमाश गांव निवासी चांद मियां के घर में जा घुसे और आंगन में सोई उसकी पत्नी कश्मीरी के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया। दोनों महिलाओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी एक युवक ने पिस्टल के साथ फिल्मी स्टाइल में फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो क्षेत्र में वायरल हो गया। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने आरोपी युवक के साथ ही उसके पिता को भी थाने में तलब कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में युवक ने उक्त पिस्टल अपने एक परिचित का बताया है, जिससे लाइसेंस भी तलब किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि यदि पिस्टल का लाइसेंस फर्जी पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में हाईवे किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार को ओवरलोडिंग के कारण फुंक गया। जिससे मीरापुर और कैथोड़ा की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, कस्बे में स्टेट बैंक के पास रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिसे भाजपा नेता रामकुमार सैनी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मिट्टी डालकर बुझाया।
विज्ञापन


बाग ठेकेदार व परिजनों को पीटा
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर के जंगल में स्थित आम के बाग में बृहस्पतिवार रात कुछ लोग आम चोरी करने की नीयत से घुस गए। इसी दौरान बाग में सोए ठेकेदार व उसके परिजनों ने नींद खुलने पर शोर मचा दिया, जिस पर हमलावरों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ठेकेदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, गांव भूम्मा निवासी महिला ने परिवार के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें