मुुजफ्फरनगर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के तत्वावधान में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके महिला उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल पाल, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, अमरनाथ पाल, श्रीमोहन तायल, नीरज शर्मा, कमल शर्मा, जगदीश पांचाल, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, विनोद फौजी आदि ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर समिति अध्यक्ष बब्लू पाल, अमित धनगर, मुकेश धनगर, नंदकिशोर, ललित कुमार, योगेश कुमार, अनुज पाल, कैलाश प्रधान, शिव कुमार, विनय प्रमुख, नकलीराम, चरण सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि मंडल कोऑर्डिनेटर प्रेमचंद गौतम, पूर्व विधायक रामनिवास पाल, पुष्पांकर पाल, कुलबीर पाल, सत्यप्रकाश, जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया, चांद सिंह कश्यप, श्यामलाल प्रजापति, सतीश कुमार, मनोज कुमार, रामेंद्र पाल, देवी सिंह पाल, डा. आदिल, डा. सदाकत आदि मौजूद रहे।