मुल्क की खुशहाली व अमन चैन की दुआ की
बुढ़ाना। कस्बा और देहात क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क की शांति व अमन चैन की दुआ की। कस्बे व देहात की सभी मस्जिदों में रमजान महीने के आखिरी जुमे पर सफाई की गई। रमजान महीने के आखिरी जुमे के मौके पर सभी रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज में हिस्सा लिया। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में स्थित मस्जिद कूबा में पेश इमाम कारी ने पहले खुत्बा पढ़ा। जिसके बाद अलविदा जुमे की नमाज अदा हुई। अलविदा जुमे की नमाज के मौके पर सभी रोजेदारों ने मुल्क की शांति व अमन चैन की दुआ की। ईद को लेकर रोजेदारों में भारी उत्साह दिखाई दिया।