फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टॉपर करिश्मा का अभिनंदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् समृद्धि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई इंटर की ऑल इंडिया टॉपर एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोरा का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा संरक्षक विनोद संगल, सुरेंद्र अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष संदीप जैन, नवीन सिंघल, अनिल स्वरुप, अरुण खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से किया। वंदेमातरम गायन चेतना सेठी, नीरा सिंघल, टीना अग्रवाल, निधि सिंघल, अंजू मित्तल ने किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि बेहतर परिणाम पाने के लिए विद्यार्थियों को वही क्षेत्र चुनना चाहिए जिसमें उनका जुनून हो। पूर्व अध्यक्ष मनोज सेठी ने शाखा के उद्देश्य बताए। करिश्मा के पिता मनोज और मां मोनिका को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिल स्वरुप, विनोद संगल, आशा सिंघल, दीपा अग्रवाल, अजय गुप्ता, कौशल कृष्ण अग्रवाल, विनोद वर्मा, राजेश मित्तल, अतुल एरन, मनीष बंसल, मोहन लाल मित्तल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ प्रवेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें