फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के साथ निकली परशुराम शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान में नगर में शोभायात्रा निकाली गईं। झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु भजनों एवं देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे टाउॅन हॉल मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा मालवीय चौक, अंसारी रोड, बकरा मार्केट, रॉयल टाकिज, भगत सिंह रोड, शिवमूर्ति, कोर्ट रोड होते हुए सदर बाजार मेन रोड के बाद देर शाम टाउॅन हाल पहुंच कर संपन्न हुई। इससे पूर्व शुभारंभ अवसर पर शुक्रताल से पधारे दंडी स्वामी महादेव आश्रम, स्वामी विशेषानंद, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की और से सपा नेता राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, इंदु भूषण शर्मा, सतीश शर्मा करवाड़ा, सौरभ कौशिक, जनार्दन शर्मा, भाजपा नेता विजय शुक्ला, हरिमोहन शर्मा, देवीदयाल शर्मा, सुरेश चाचा साकेत, नवनीत कौशिक, अमित हजारी, ओमदत्त शर्मा रोहाना, जय शर्मा अध्यक्ष, निशांत शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अजय एडवोकेट, शिल्पी राज वत्स, सुधीर शर्मा, अमित शर्मा, सचिन मुदगल भानू शर्मा, प्रदीप शर्मा पुरकाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें