फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे टिकट मिले ना मिले, विधानसभा की तैयारी करो-विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे टिकट मिले न मिले, लेकिन चुनाव की तैयारी करो
विज्ञापन

खतौली। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मुझे टिकट मिले ना मिले, लेकिन कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी होगी। कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से ही डा. संजीव बालियान लोकसभा का चुनाव जीते हैं। कार्यकर्ताओं ने डा. संजीव बालियान को खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जिताया है। इसलिए वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। विधायक ने एक पदाधिकारी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि रसगुल्ले भाजपा के खाए और नारे लोकदल के लगाए हैं।
विज्ञापन

नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा प्रचंड बहुमत लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके लिए वे पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का दिल से सम्मान करते हैं। जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में लोकसभा संयोजक सत्यपाल पाल, जानसठ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल, मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष कोमल सोम, नवनिर्वाचित सांसद डा. संजीव बालियान के भाई सत्यव्रत बालियान, मंसूरपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी, मदन छाबड़ा, पंकज भटनागर, मनबीर सिंह, नवीन उपाध्याय, सुधीश पुंडीर, सभासद वैभव जैन, रामचंद्र, सुशील विश्वकर्मा, मुकेश जैन, अनुज सहरावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें