फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागेश्वरी पेपर मिल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भागेश्वरी पेपर मिल में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित भागेश्वरी पेपर मिल में बृहस्पतिवार शाम वेस्टेज पेपर स्टॉक में आग लग गई। अग्निशमन विभाग की एक व पेपर मिल एसोसिएशन की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के भोपा रोड स्थित भागेश्वरी पेपर मिल में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वेस्टेज पेपर के स्टॉक में आग लग गई। स्टॉक से धुआं व आग की लपटें निकलने पर मिल प्रबंधन को आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद 5.15 बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी तत्काल विश्वकर्मा चौक पर लगाई गई दमकल विभाग की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पेपर मिल एसोसिएशन की भी चार गाड़ियों को साथ लेकर दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि पेपर मिल में लगे हाइड्रेंट पंप से भी आग पर काबू पाने में मदद मिली, जिसके चलते मिल को अधिक नुकसान नहीं हो पाया। प्रथम दृष्टया जांच में किसी फैक्टरी कर्मी द्वारा लापरवाही से किए गए धूम्रपान के चलते आग लगने का अंदेशा हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें