फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फैक्टरी में झुलसे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लोकप्रिय हॉस्पिटल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। गांव मखियाली में करीब एक हफ्ते पूर्व सिलिंडरों में आग लगने से झुलसे नौ मजदूरों में से मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती एक मजदूर की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आए ग्रामीणों ने शव को फैक्टरी में रखकर हंगामा कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। देर शाम शव का सिकंदरपुर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली स्थित मित्तल वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में 15 मई को सिलिंडर से निकली गैस के कारण आग लगने से नौ मजदूर झुलस गए थे। झुलसे मजदूरों में रामकुमार, भंवरसिंह पुत्र किरणसिंह, जगतसिंह व बबलू निवासीगण गांव सिकंदरपुर भोपा के साथ ही पप्पू, नीलू व अनिल निवासीगण गांव पचेंडा व दो अन्य शामिल थे। सभी मजदूरों को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां उन्हें लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इन्हीं झुलसे मजदूरों में शामिल भंवरसिंह पुत्र किरणसिंह की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। भंवरसिंह की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शाम के समय मेरठ में हुए पोस्टमार्टम के बाद भंवरसिंह के शव को लेकर लौट रहे परिजन व ग्रामीण शव के साथ सीधे गांव मखियाली स्थित सिलिंडर फैक्टरी में जा पहुंचे। वहां उन्होंने शव को रखकर आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद फैक्टरी प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। भाजपा नेता अमित राठी, ग्राम प्रधान मेनपाल सिंह ने बताया कि बाद में फैक्टरी प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिजनों को 12 लाख रुपये आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को गांव सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, योगेश शिवाच, संसार सिंह, चेयरमैन राजीव कुमार, नसीम अहमद, योगेश गुर्जर, चंदकिरण व प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें