फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के कबाड़ी का शव मेरठ की भोला झाल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर में कूदे मुजफ्फरनगर के रहने वाला कबाड़ी का शव मेरठ की भोला झाल में अटका हुआ मिला।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के गांधी कालोनी निवासी प्रवीण उर्फ छोटू (27) पुत्र मांगेराम कबाड़ी का काम करता था। उसकी शादी नौ साल पूर्व राधा के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घरेलू कलह में प्रवीण ने कई बार आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। 15 मई की शाम को दंपती के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रवीण उसी दिन घर से बाइक लेकर गंगनहर पुल पर पहुंचा और कूद गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने प्रवीण को गंगनहर में कूदते हुए देखा था। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को भी मोटरबोट से प्रवीण को दो दिन तक प्रवीण को तलाश कराया था। बुधवार को प्रवीण का शव मेरठ की भोला झाल में अटका हुआ मिला। शव की परिजनों ने शनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें