खूब याद आए गुरु गोबिंद सिंह
मुजफ्फरनगर। आनंदपुर साहिब से आए ज्ञानी हरभजन सिंह के नेेतृत्व में गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में अमृत संचार कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अमृतपान किया। 17 से 20 अप्रैल तक गुरुद्वारा में संगत से निहाल किया गया।
रविवार को अमृत संचार कार्यक्रम के तहत अमृतपान करने वाले व्यक्तियों को पांच प्रकारों की सेवा श्री गुरु तेगबहादुर होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की ओर से दी गई। गुरु सिंह सभा के महासचिव धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने बताया कि सिख धर्म की स्थापना अमृतपान के द्वारा ही की गई थी। हर सिख का कर्तव्य है कि वह गुरुजी के वचनों के अनुसार अमृतपान जरूर करें। अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने मानवता के लिए अपने योगदान से विश्व का इतिहास बदलकर रख दिया। उन्होंने भारत देश, धर्म की रक्षा और न्याय के लिए अपना व अपने पुत्रों का बलिदान दे दिया। लोगों को जुल्म से बचाने के लिए सिख धर्म की अमृतपान द्वारा स्थापना की। कार्यक्रम में सुखदर्शन सिंह बेदी, हरजीत सिंह गुराया, विरेंद्र सिंह हनी सेखो, हरप्रीत सिंह सन्नी, जत्थेदार मिंटू सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, त्रिलोचन सिंह मान, वजीर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह सेखो, जितेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह गंभीर, ज्ञानी जोगा सिंह, जसप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह कोहली, देवेंद्र सिंह नागपाल, सुखमंदर सिंह, सुखबीर सिंह रावल आदि का सहयोग रहा।