फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जय महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को महर्षि कश्यप, कालू बाबा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें देवी देवताओं से जुड़ी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन मांगेराम कश्यप ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में कालू बाबा, महर्षि कश्यप, भगवान गणेश जी और मां दुर्गा की झांकियां मनोहारी रहीं। बैंडबाजों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमे उठे। यह शोभायात्रा अनाज मंडी, एमबीडी चौक, नेचलगढ़, शास्त्री नगर, सुभाष चौक, कश्यप कालोनी और मजनूवाला रोड से होते हुए श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में स्थित गोगा म्हाड़ी पर जाकर संपन्न हुई। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष हरिराम कश्यप ने महर्षि कश्यप, कालू बाबा और गुहराज निषाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों ने उनके पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक कश्यप, रविंद्र कश्यप, प्रमोद कश्यप, निरंजन कश्यप, शिवकुमार कश्यप, मंगलसेन कश्यप, सुरेश कश्यप, रामभरोसे कश्यप, खेमकरण कश्यप, सुनील कश्यप, विक्की कश्यप, लच्छीराम कश्यप, दिनेश कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें