रालोद ने रैली स्थगित की
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए रालोद ने साइकिल रैली स्थगित कर दी है। उन्होंने आतंकी कैंप नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई दी।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में वसीम राजा ने कहा कि रालोद ने अपनी 27 फरवरी की साइकिल रैली के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पराक्रम का परिचय दिया है और दुश्मन के घर में घुसकर उसके आतंकी कैंपों को नष्ट किया है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। हमें सेना के पराक्रम पर गर्व है। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, नवाजिश आलम, कृष्णपाल राठी, विदित मलिक, सुधीर भारतीय, ब्रहम सिंह बालियान, पराग चौधरी, अभिषेक चौधरी, अंकित सहरावत, ब्रजवीर सिंह, राजू आझती, महबूब प्रधान, नौशाद, जगपाल सिंह, यावर, हंसराज जावला आदि मौजूद रहे।