फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखने और पढ़ने में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिभावक दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शब्द लेखन, अखबार तथा किताब पढ़ने, स्पेलिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने गणपति वंदना तथा मदर-मदर डांस प्रस्तुत किया। शब्द लेखन में यूकेजी के अब्बास आरिफ ने 25 मिनट में 160 शब्द लिखकर प्रथम पुरस्कार जीता। न्यूज पेपर रीडिंग में यूकेजी के ओम देशवाल अव्वल रहे। बुक रीडिंग में कुशान जैन व ध्रुवी जैन ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पेलिंग में यूकेजी के ओम देशवाल ने 310 शब्दों की स्पेलिंग धाराप्रवाह बताई। ड्रा वेल प्रतियोगिता में मितांश शर्मा ने 30 मिनट में विभिन्न प्रकार के 68 चित्र बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। स्कूल के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर गंधर गौतम जैन, प्रधानाचार्या अलका जैन ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें