फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार के फैसले पर की आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने आतिशबाजी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जीएसटी में व्यापारियों को छूट देने की खुशी में आतिशबाजी की। केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया गया।
शिवचौक पर व्यापारी एकत्र हुए। यहां व्यापारियों ने आतिशबाजी छोड़कर और मिठाई बांटकर केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। जीएसटी में छूट देकर छोटे व्यापारियों की समस्या समाप्त कर दी गई है। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने कहा कि अपंजीकृत व्यापारियों के लिए जीएसटी की सीमा बीस से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई हैं। कंपाउंड स्कीम में एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दिया गया है। सामान्य वर्ग के गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर दिया है। इस अवसर पर जिला संयोजक ब्रिजेश दीक्षित, कपिल मित्तल, संजय गोयल, निशांत जैन, हरीश अहलावत, देशबंधु तोमर, विनीत गुप्ता, अचिन, आनंद पाल, कमलकांत शर्मा, अनिल नामदेव, अशोक बाटला, सोमनाथ भाटिया, विनोद अनेजा, आकाश गोयल, सिद्धार्थ जैन, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, कंवर पाल, नितिन गर्ग, सिद्धार्थ जैन, विशाल गर्ग, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच के लिए ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि हाईकोर्ट बेंच यहां से काफी दूर है। आम जनता की समस्या को देखते हुए निर्णय लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला बार अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी, महासचिव सुनीलदत्त शर्मा, सिविल बार अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महासचिव विजेंद्र सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें