होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
मुजफ्फरनगर। महाराजा सैनी जयंती समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट अच्छे अंक प्राप्त करने वाले और इंजीनियरिंग एवं एमबीबीएस आदि की पढ़ाई करने वाले युवाओं को सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने प्रतिस्पर्धा के माहौल में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और राजनीतिक जागृति रखने पर जोर दिया।
रामलीला टिल्ला के मैदान में जिलेभर से समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि हमें ऐेसे काम करने चाहिए, जिससे दूसरा कोई आहत न हो। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, समाज से पहले देश को रखें। एक जाति के वोट से कोई विधायक नहीं बन सकता। अलग-अलग जाति के दो लोगों का झगड़ा हो जाता है तो उसे जातीय रूप न दे, उनमें समझौते का काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हुए हैं। रहा है। कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद सरदार गुरुदयाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वह समाज और देश का नाम रोशन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए राजनीतिक जागृति बेहद जरूरी है। मेरठ से आए ताराचंद शास्त्री ने कहा कि राजनीतिक जागृति के लिए संगठनों का मजबूत होना जरूरी है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि दूसरे समाजों के मुकाबले अभी भी राजनीति में हमें आगे बढ़ना है। राकेश सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य ब्रजराज सैनी ने कहा कि समाज में शिक्षा को लेकर जागृति आई है, लेकिन प्रतिस्पर्धा में हम अभी भी पीछे हैं। शाहपुर के चेयरमैन परमेश सैनी ने कहा कि समाज के संपन्न लोग गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों की पढा़ई में सहयोग करें। पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, डॉ पहल सिंह सैनी उत्तराखंड, जयपाल सिंह सैनी, श्यामसिंह सैनी, सत्यदेव सैनी, अतुल सैनी, राजू सैनी, श्रवण सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवचरण सैनी ने विचार रखे। मेधावी छात्र-छात्राओं को चरणसिंह सैनी और ब्रजमोहन सैनी की ओर से सम्मातिन किया गया। संचालन कृष्णपाल सैनी, शीशपाल, सत्येंद्र सैनी ने किया। कार्यक्रम में सुभाष सैनी, एत्र्मआर सैनी, हरीश सैनी, कृष्णकुमार सैनी, डॉ राजबल सैनी, स्वतंत्रदेव सैनी का सहयोग रहा।
जुलूस के रूप में पहुंचे युवा
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव अलमासपुर के सैकड़ों युवा ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों पर जुलूस के रूप में समारोह में पहुंचे। सैनी युवा एकता संगठन के बैनर तले निशांत, हिमांशु, आशु, अंकुर, अरविंद, अंजुल, प्रवीण, प्रदीप, वैभव, नितिन, प्रदीप शामिल रहे।