फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई के रिएक्शन से ग्रामीण की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। दवाई के रिएक्शन से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, आरोपी डॉक्टर ने केवल दर्द की दवा देने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण जुल्फिकार के कुछ दिनों से घुटनों में दर्द था। परिजन तीन दिन से पुरकाजी के चिकित्सक शाहनवाज गौड़ के पास उसका उपचार करा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन व जुल्फिकार को दी गई दवाई से उसे रिएक्शन हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार को उसे मुजफ्फरनगर में चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के दौरान जुल्फिकार की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि कस्बे के चिकित्सक द्वारा दी गई दवाई की हैवी डोज से जुल्फिकार के पेट की आंत फट गई, जिससे उसकी मौत हुई है। जुल्फिकार के भाई इस्तखार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में चिकित्सक शाहनवाज गौड़ का कहना है कि उन्होंने जुल्फिकार को केवल दर्द की दवाई दी थी, उसके बाद मरीज की हालत कैसे बिगड़ी, मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने मरीज को किसी तरह का इंजेक्शन लगाने से भी इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें