चेयरपर्सन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी व चेयरपर्सन ने स्टाफ व नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी ने अटलबिहारी वाजपेयी को सिद्धांतवादी नेता बताया।
इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कार्यालय के स्टाफ व कस्बे के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं का समाधान किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश त्यागी, दिनेश कुमार, सचिन गोयल, सचिन कोरी सहित सारा स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर, कस्बे में स्वच्छता में पहले नंबर पर आने वाले वार्ड नंबर सात के अग्रसेन पार्क में भी अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पूर्व चेयरपर्सन ने कहां कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देशहित में सिद्धांतों की लड़ाई लड़ी। विपक्ष में रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, भारत कोरी, पुनीत शर्मा, राजेश संगल, अभिषेक संगल, हिमांशु, संयम पंवार, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।