फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर में नानाजी देशमुख पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 28 महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंसूरपुर पीएनबी के शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार तथा संस्था के निदेशक कांति राठी ने कहा कि बैंक द्वारा स्वरोजगार चलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। बैंक का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। सोमवार को 28 महिलाओं कमलेश, सोनिया, सविता, बबीता, सुनीता, सोनम आदि को प्रशिक्षण के बाद टेलरिंग के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं तथा पुरुषों को बैंक की ओर से ऋण देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें