फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड व कोहरे में हादसों का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में महज 16 घंटे के भीतर ठंड और कोहरे के कारण अलग-अलग जगह हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ घायलों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव सिखेड़ा में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एक ट्रक और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी ट्रक चालक शेरखान, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौजूद गांव मखियाली निवासी शाहनवाज व रफी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी खालिद साथियों के साथ कार से जानसठ आया था। बृहस्पतिवार रात घर लौटते समय खतौली मार्ग पर भलवा चौकी के पास बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की बस से कार की कोहरे के कारण आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार खालिद, अमित, बाबू व आस मोहम्मद के साथ ही बस में सवार कुछ लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएससी पहुंचाया, जहां से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया। उधर, जानसठ के ही जुबेर की साइकिल में एक पब्लिक स्कूल की एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव कैलापुर के सामने बृहस्पतिवार देर रात कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक और फलों से लदे कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक राजेंद्र निवासी गांव माजर थाना खरखौदा जनपद मेरठ घायल हो गया, जबकि आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। उधर, रामराज रोड पर बिजनौर डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने चीनी मिल में गन्ने डालकर लौट रहे किसान शोमीन निवासी ग्राम मोड़ खुर्द थाना बहसूमा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा भोपा में पश्चिम बंगाल के कुंज बिहारी निवासी मतीयर उर्फ रहमान कस्बे में इंटरलॉकिंग टाइल्स की फैक्टरी चलाता है। बृहस्पतिवार रात वह साइकिल पर भोपा रोड से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आती बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मतीयर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
जानसठ। मीरापुर-खतौली मार्ग पर तीन दिन पूर्व गांव मुस्तफाबाद निवासी अमित पुत्र सुंदरपाल की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अमित को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें