धावक अनुज का अभिनंदन किया
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ी का विद्या भारती की 31वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
सरस्वती वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने बताया कि 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक लखनऊ में विद्याभारती की 31वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। कॉलेज के अनुज कुमार ने 3000 मीटर दौड़ और एवं किलोमीटर क्रॅास कंट्री में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने अनुज कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खेल प्रशिक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि अनुज कुमार दिसंबर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। विजेता खिलाड़ी को विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, विद्यालय अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता ने भी सम्मानित कर उसका उत्साह बढ़ाया।