मुजफ्फरनगर। मिलावट खोरों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू शक्ति दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। अरुण प्रताप सिंह, श्रवण मोघा, रमेश पांचाल, देशराज चौहान, सचिन त्यागी, हेमंत ग्रोवर आदि रहे।
डीआईओएस ऑफिस पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ उमेश त्यागी ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण नहीं होना चाहिए। विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती नहीं होने पर चिंता जताई गई। कांतू सिंह राठी, विश्वबंधु, श्रवण कुमार त्यागी आदि रहे।
कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिला उपाध्यक्ष सुधीर आर्य, मीनू यादव, राजेश कश्यप, ओमवीर सैनी को बनाया। जिला महामंत्री विजय प्रजापति, वीरेंद्र नागर, जिला मंत्री मोनू पाल, कविता सैनी, संदीप चौधरी, प्रवेश सैन, वीरेंद्र गौतम को और मीडिया प्रभारी मनोज पांचाल को बनाया। कार्यालय प्रभारी सतनाम नायक और सदस्य आदित्य वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अजय वालिया, पंकज प्रजापति, बबलू कश्यप, संदीप मलिक, जितेंद्र कांबोज को बनाया।