फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ ने युवक को मार डाला
विज्ञापन

भौराकलां। सिसौली में खेतों पर जा रहे युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सावटू निवासी संजीव पिछले कुछ समय से सिसौली में ही रह रहा था। सोमवार सुबह संजीव पैदल ही अपने खेतों पर काम करने जा रहा था। रास्ते में गांव में घूमने वाले आवारा सांड़ ने अचानक संजीव पर हमला करते हुए उसे सींगों से टक्कर मार-मार कर अधमरा कर दिया। जब तक ग्रामीण संजीव को बचाने पहुंचते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को खदेड़कर संजीव को ले जाकर एक चिकित्सक को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। सांड़ के हमले में संजीव की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी घटना के प्रति रोष जताया। संजीव के भाई अविनाश निवासी गांव सावटू ने थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की भतीजी दो मंजिला मकान से गिरी
छपार। गांव कासमपुर पठेड़ी के ग्राम प्रधान इनामुलहक की भतीजी शौकिया पुत्री सादिर रविवार को अपने दो मंजिला मकान की छत पर अकेली खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक खेलते हुए नीचे गिर गई। बच्ची के छत से गिरते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल परिजनों ने बच्ची को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें