फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी के समारोह में स्फुरण का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में स्फुरण का लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित समारोह में साहित्यिक संस्था वाणी के 24 वें संस्करण स्फुरण का लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ योगेंद्रनाथ शर्मा अरुण रहे।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित कॉलेज में मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि साहित्य सृजन एक साधना है, जिसके फलस्वरूप समाज उपयोगी साहित्य प्रकाश में आता है, जो समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। कहा जाता है कि मौत आखिरी सत्य है, मै कहता हूं कि जिंदगी आखिरी सत्य है और हमें इसी सत्य को जीना चाहिए। रामकुमार रागी द्वारा सभी रचनकारों को संकलन में समावेश करने पर उनकी प्रशंसा की गई। वाणी अध्यक्ष डॉ बीके मिश्र ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि श्रीगोपाल नारसन एवं डॉ एसएन चौहान रहे। राधा मोहन तिवारी, राजबल त्यागी, राकेश कौशिक, सुशीला शर्मा, डॉ पुष्पलता, प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, अरुण अकेला, डॉ अमित धर्म सिंह, रोहित कौशिक, डॉ उपेंद्र निर्मल, डॉ जेपी सविता, डॉ केडी कौशिक, सुनील शर्मा, विपुल शर्मा, अनुज शर्मा, अंकित दीप, विनोद वत्स, सविता वर्मा गजल, हरपाल सिंह, डॉ बीएस त्यागी, प्रवीण चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें