फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड ध्वज पताका स्थापना महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंड ध्वज पताका स्थापना महोत्सव मनाया
विज्ञापन

खतौली। पार्श्वनाथ जैन मंदिर में जैन समाज के पंडित अजीत शास्त्री के निर्देशन में शिखर पर अखंड ध्वज पताका स्थापित की गई। इसके लिए सोमवार की सुबह में मंदिर में पंचकल्याणक विधान का आयोजन किया गया। संगीत की स्वर लहरियों व मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। अष्ट द्रव्य की पूजा की गई। विधान की मांगलिक क्रियाओं के लिए श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंदिर में विधान कार्य पूर्ण होने पर विश्व शांति यज्ञ आयोजित करके सर्वत्र शांति की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति में सराबोर होकर नृत्य किए। शिखर पर पताका आरोहण करने का सौभाग्य हितेश सराफ, एलएम जैन व सुनील तिगाई परिवार को प्राप्त हुआ। जैन ध्वज स्थापित करने का गौरव महेंद्र पाल प्रवक्ता, अजय व संजय इंजीनियर को मिला। इस अवसर पर नयन सागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक विधान में भगवान के पांच कल्याणकों की पूजा की जाती है। गर्भ, जन्म, तप, केवल ज्ञान और मोक्ष कल्याणक की पूजा की जाती है। जैन धर्म ध्वज पताका के समान धर्म के सिद्धांतों को जीवन में ग्रहण करने के लिए सर्वत्र प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम के उपरांत समाज के लिए भोज व्यवस्था एलएम जैन परिवार ने की। मुख्य आयोजक बंटी सराफ रहे। इस अवसर पर अशोक शास्त्री, अमरचंद, रतनलाल, नेमचंद, शिखर चंद, पतेंद्र, विपिन तिगाई, शीलचंद, दीपक, पोथी सराफ, राजीव बैंक वाले, अशोक सराफ, नरेश, श्रीपाल, प्रदीप, मनीष, नीरज जैन प्रवक्ता, विनीत, मुकेश एडवाकेट, अन्नू, सुभाष, विवेक प्रवक्ता, पवन, संदीप, डा. आशा, दीप्ति, वंदना, रजनी प्रवक्ता, अलका, रुचि, अकलंक निधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें