फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि देव का पंचामृत अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिदेव का पंचामृत से अभिषेक होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ पर स्थित शनि धाम मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान शनिवार को भगवान शनि देव का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।
शनि धाम मंदिर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि 15 मई को शनि जयंती का पर्व है और बड़ अमावस्या भी है। इस दिन शनि भगवान का जन्म पड़ता है, जो शनि धाम मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 15 मई को प्रात: सात बजे से मानव कल्याण परिषद के सौजन्य से सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे से मुख्य यजमानों के द्वारा भगवान शनि देव का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत भगवान शनि देव की महाआरती, छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर को भंडारा आयोजित होगा। इस दिन बड़ अमावस्या का पर्व महिलाओं के लिए बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर बड़ वृक्ष के पेड़ की पूजा करती हैं। पूजन कार्य पंडित केशवानंद पंत व पंडित संतोष मिश्रा द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा एवं संचालन महामंत्री मुकेश चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र पंवार, बाबूराम कौशल, सुशील शर्मा, प्रबुद्ध भारद्वाज, अमित मित्तल, ब्रज कुंवर गर्ग, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें