मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में ऑनर्स एसेंबली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ऑनर्स एसेंबली में कक्षा प्रथम से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं को 2018 में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने 9.8 से 10 सीजीपीए तक 148 छात्रों को स्टार गोल्ड दिया। 9 से लेकर 9.5 सीजीपीए के 73 बच्चों को गोल्ड बैज दिया गया। 8.4 से 9 सीजीपीए लाने वालों को सिल्वर बैज लगाया गया। किन्हीं दो विषयों में सर्वोच्च अंक वाले बच्चों को भी शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक विश्वरतन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौखिक परीक्षा 14 को
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान की एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 14 मई को होगी। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि सुबह नौ बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी। जनपद मुजफ्फरनगर और शामली के अन्य कॉलेजों का सेंटर भी यहां लगाया गया है।