फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया साम्रगी लगाने पर लोगों का हंगामा व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा 10 माह पूर्व गढ़ी तिराहे से सड़क का निर्माण लगभग 26 लाख रुपये की लागत से करवाया गया था। प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांव तालड़ा मोड़ तक सड़क का निर्माण होना था। नगर पंचायत की सीमा के अंदर मोहल्ला बुध बाजार में गढ़ी तिराहे से अंबेडकर भवन तक ठेकेदार की ओर से नगर पंचायत को बिना जानकारी दिए रात में हॉट मिक्स से बनी सड़क पर नवनिर्माण कर दोबारा से सड़क बनवा दी गई। शुक्रवार सुबह मोहल्लेवासियों ने देखा तो नई सड़क बनी मिली। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाकर सड़क बना दी है। नगर पंचायत सभासद सुनील कुमार, विवेक उपाध्याय, सुखबीर, ईश्वर, मनोज, विजय कुमार, जित्तू आदि मोहल्ले के कई दर्जन लोगों ने ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना द्वारा डीएम को फैक्स भेजकर ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के सड़क बनाने व घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें