फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण नहीं खेला गया क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुधवार शाम अचानक हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 अंतर जिला चयन ट्रायल मैच नहीं खेला जा सका। उत्तर प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम के चयन की कवायद में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर और शामली के बीच अंतिम मैच होना था। मगर बुधवार शाम बारिश के कारण मैच होने की संभावना भी नहीं बची। जिस कारण अंपायर आदिल और रवि ने पिच के निरीक्षण के बाद मैच कॉल्ड ऑफ कर दिया। मनीष त्यागी और अरशद के नेतृत्व में पिच को सुखाने का कार्य भी किया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह ने बताया कि अब यह मैच बाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें