फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की जयंती आज, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की शनिवार जयंती को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। तहसील क्षेत्रों के साथ थानावार पड़ने वाले दलित बाहुल गांवों पर कड़ी चौकसी रहेगी। साथ ही शोभायात्रा, जनसभाओं के साथ कार्यक्रमों पर निगाह रखने के लिए खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया गया है। राजनीतिक दलों की हलचल को भी परखा जा रहा है। ताकि कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आ सके।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों ने आंदोलन किया था। जनपद में हुई हिंसा में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। उपद्रवियों ने नईमंडी थाना पर पथराव, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। उपद्रव के बाद बिगड़े हालातों को समेटने लगे प्रशासन की मुश्किलें बाबा साहेब की जयंती को लेकर परेशान है। दलित संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी धूमधाम से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने का एलान किया है। जिले में अनेक राजनीतिक दलों के बड़े नेता शामिल रहेंगे। वहीं, दलित बहुल गांवों में भी बाबा साहेब की जयंती को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। तहसील और थानावार एसएसपी अनंत देव तिवारी दलित बहुल गांवों पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए है। थाना प्रभारियों को लगाकार राउंड पर रहने के लिए कहा गया है। जिले में करीब 50 गांव ऐसे हैं, जिनमें दलित समुदाय की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें