फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में सेमीनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारियों को सशक्त बनना होगा
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा, मुद्दे तथा सरोकार विषय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रथम सत्र का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एसवीपी विवि मेरठ डा. निरंजन सिंह राणा एवं गंगाशील महाविद्यालय नवाबगंज बरेली के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार, डा. राजीव पांडेय, डा. पूनम देवदत्त, प्रबंध समिति सचिव मुकेश कुमार जैन, प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डा. निरंजन सिंह राणा ने महिला उत्पीड़न व महिला सशक्तीकरण से संबंधित सामाजिक, राजनीतिज्ञ पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. राजीव पांडेय ने वैदिक परंपरा से लेकर आधुनिक काल के नारी विमर्श व स्व अनुभव के माध्यम से समाज में नारी की स्थिति पर अपने विचार रखे। डा. अश्वनी कुमार ने नारी व पुरुष की सहभागिता को स्पष्ट करते हुए नारी को स्वयंभू बनने का आह्वान किया। डा. पूनम दत्त ने स्लाइड के माध्यम से नारी जीवन की समस्याएं जगह-जगह होने वाली हिंसाओं, सशक्तीकरण के लिए शिक्षा की परिपाटी व परिवार में बालिकाओं को दी जाने वाली अनुप्रेरक शिक्षा के महत्व को इंगित किया। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। सेमीनार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 300 शिक्षाविदों व शोध छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराकर शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम डा. अर्चना, सहसंयोजिका डा. नीरजा गुप्ता, डा. ऋचा जैन, डा. मेघा फातिमा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें