खतौली। बैंक समय से पूर्व बंद करने को लेकर ग्राहकों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप है कि बैंक के गार्ड ने ग्राहकों के साथ अभद्रता की और बैंक का सायरन बजा दिया।
जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पैसे जमा करने और निकालने को लेकर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। ग्राहकों ने बताया कि कर्मचारियों ने कहने पर गार्ड ने 4 बजे से पहले ही बैंक अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि समय पूर्व बैंक बंद कर देने को लेकर ग्राहकों और गार्ड के बीच कहासुनी भी हो गई। ग्राहकों के हंगामा करने पर गार्ड ने सायरन बचा दिया। अचानक दिन में सायरन बजने से नागरिकों में सनसनी फैल गई। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।