फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के जरिए प्रतिभा का परिचय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ और डॉ. आरएस सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पाठ्यक्रम के विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडलों को चुनकर विजेताओं की घोषणा की। प्रथम स्थान पर शीरीन, सीमा, अलवीरा, आरिफा आदि विद्यार्थियों द्वारा तैयार ’पोंड इकोसिस्टम मॉडल’, द्वितीय स्थान पर दो मॉडल रहें, जिनमें पहला अदिति व गरिमा द्वारा तैयार मॉडल ’इल्यूजन इफेक्ट’ एवं दूसरा तारिस, आकाश और रोबिन सिंह द्वारा तैयार ’पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ’ का मॉडल रहा और तृतीय स्थान पर नैनिका, कनिष्ठा, भावना, महविश, अपूर्वा द्वारा तैयार ’एन- डायमेंशनल पॉलीगन स्टडी’ मॉडल रहा। डॉ. पूजा तोमर ने विजेताओं को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट वितरित किए। प्रवक्ता डॉ. मनोज मित्तल, विकास त्यागी, डॉ सारिका गोयल, डॉ. विनित कुमार शर्मा, कृष्णगोपाल, ऋषभ भारद्वाज, पूजा बिरला, निधि, लक्ष्मी गौड़, राहुल, आशीष, रोशनलाल आदि का योगदान रहा।

क्ले मॉडलिंग में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया
फोटो...
मुजफ्फरनगर।
डीएस पब्लिक स्कूल में जूनियर ग्रुप के बच्चों के लिए क्ले मॉडलिंग एक्टिविटी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी क्ले से सुंदर डिजाइन बनाए। सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बच्चों ने प्रतियोगिता में नर्सरी क्लास से नमरा तनवीर ने व्हेल मछली एवं कैटरपिलर के सुंदर डिजाइन बनाकर प्रथम पुरस्कार जीता। नर्सरी क्लास से ही शीतल सिंह को द्वितीय तथा आयुष एवं आराध्या को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। इन्होंने भी कैटरपिलर एवं सी वर्ल्ड के आकर्षक मॉडल बनाए। एलकेजी क्लास से सहरान को प्रथम, सारा को द्वितीय एवं केशव को तृतीय घोषित किया गया। बच्चों ने जोकर, फूल, फल एवं सब्जियों के सुंदर मॉडल बनाए। यूकेजी कलास से ध्रुव को प्रथम, आयुष राणा को द्वितीय एवं योगेश को तृतीय घोषित किया गया। ध्रुव ने ऑक्टोपस, स्नेल एवं फिश, आयुष राणा ने सी वर्ल्ड तथा योगेश ने सूर्य एवं बॉल्स के आकर्षक मॉडल बनाए। अपूर्वी, अश्वनी, प्रणव, आराध्या शर्मा एवं लक्ष्य मलिक को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने मॉडल्स की सराहना कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें