फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जिलाधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। इस दौरान 32 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजीव कुमार शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने जनता की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण हो जाना चाहिए। सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करें, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। उन्होंने शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस गजाला भारद्वाज, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार अमित कुमार, इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज समेत अधीनस्थ अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें