फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुम सिंह के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
हुकुम सिंह के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कैराना सांसद एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू हुकुम सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिज्ञों ने शोक व्यक्त किया है। दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बडी संख्या में भाजपा के नेताओं और सांसद के समर्थकों ने उनके अंतिम संस्कार में कैराना पहुंचकर भाग लिया।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश ने अनुभवी और ऊर्जावान राजनीतिज्ञ खो दिया है। वेस्ट यूपी के विकास में उनकी अहम भूमिका रही। राज्यसभा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि करीब पांच दशक तक वह जनता के बीच सक्रिय रहे। प्रदेश की सरकारों में योग्यता के दम पर उन्होंने ऊंचाईयां पाई। बाबूनारायण सिंह विचार मंच के अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान ने कहा कि जब उनके पिता बाबू नारायण सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने, तब उन्हें जिला महासचिव बनाया गया था। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकिूय के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि यूपी विधानसभा में वह किसान और मजदूरों की आवाज थे। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष जगदीश पांचाल ने कहा कि प्रदेश में अति पिछड़ी जातियों के हक की आवाज उठाने में बाबू हुकुम सिंह कभी पीछे नहीं रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि अपने कार्यों और संघर्ष से उन्होंने मुकाम हासिल किया। भाजपा ने अपना बड़ा नेता खो दिया है। भाजपा की महिला नेता सरिता गौड़ ने कहा कि भाजपा ने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है। ब्राहमण सभा के संरक्षक पंडित जयकुमार ने कहा कि बाबूजी सर्वसमाज के नेता थे। भाजपा नेता वैभव त्यागी, श्रीकांत त्यागी, श्रीमोहन तायल आदि ने भी सांसद के निधन पर शोक जताया। शिवसेना के प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, सुरेश धीमान, मनीष कोरी, शैलेंद्र शर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच के संयोजक सतीश शर्मा, भाजपा नेता विजय शुक्ला, मुकेश शर्मा, जय कुमार शर्मा आदि ने कैराना सांसद की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें