फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर राष्ट्रवादी भाकियू संगठन के कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने सामान्य जाति का गन्ना न खरीदने को लेकर भारी हंगामा काटते हुए गन्ना अधिकारी को बंधक बना लिया। व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर दोबारा तौल चालू की गई।
विज्ञापन

शुक्रताल, इलाहाबास, बिहारगढ़, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मिल कर्मचारियों की साठगांठ के कारण उन्हें सामान्य जाति के गन्ने की प्रजाति की पर्ची नहीं भेजी जा रही हैं। उनके खेतों में गन्ने की फसल ज्यों की त्यों खड़ी हुई है। खादर क्षेत्र में गन्ने की बुआई फरवरी माह से आरंभ हो जाती है। पर्ची न मिलने से गन्ने की पेड़ी अभी तक नहीं कट पाई है, जिसके लिए राष्ट्रवादी भाकियू के जिलाध्यक्ष उदेशपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए जोन इंचार्ज मनोज त्यागी को बंधक बनाते हुए तौल को बंद करा दी। अधिकारी द्वारा व्यवस्था बनाने का आश्वासन मिलने पर तौल को चालू किया गया। हंगामा करने वालों में बॉबी सहरावत, विनोद शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र बालियान, सत्यपाल सरदार, विक्रम गुर्जर, कर्मवीर सिंह, टीटू, बिटटू, राजकुमार, अमित, सतनाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें