फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौली गांव में नहीं मिला पानी से होना वाला कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भोपा के गांव जौली में पानी से होने वाला कैंसर नहीं मिला है, इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। गांव में चर्म रोग, आंख और दिल के रोगी तो मिले हैं, लेकिन इनमें कोई कैंसर से पीड़ित नहीं पाया गया है। वहीं, गांव की जांच करने में जल निगम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसकी भी जानकारी शासन को भेजी गई है। उधर, सिखेड़ा के गांव निराना, बहादरपुर आदि में जांच करने के नाम पर विभागों ने चुप्पी साध ली है।
बीते दिनों गांव जौली में दर्जनों लोगों की कैंसर मौत होने के कारण ग्रामीणों में खलबली मच गई थी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने 31 दिसंबर को गांव में टीम भेजकर जांच कराई। 10 दिनों तक रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। गांव में करीब 50 से अधिक लोगों में बीमारियों के लक्षण मिले हैं, लेकिन इनमें कैंसर से पीड़ित कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पानी से कैंसर फैल रहा है। इसकी जांच के लिए जल निगम को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन विभाग ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को भेजी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पानी से कैंसर नहीं हुआ है, अन्य बीमारियां पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी कितना खराब है, इसकी जांच के लिए जल निगम द्वारा परीक्षण किया जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि जौली की रिपोर्ट बनाकर प्रमुख सचिव को भेजी गई है। विभाग की जांच में पानी से कोई कैंसर बीमारी नहीं मिली है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने जौली गांव की जांच तो कर ली, लेकिन सिखेड़ा के गांव निराना, बहादरपुर के साथ अन्य कई गांवों में दूषित जल कहर बरपा रहा है। इन गांवों में न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच सकी है और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जांच करने की जहमत उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें