मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी महासंघ ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भारतीय मुद्रा पर श्रीराम का चित्र छापे जाने की मांग की है। साथ ही मुद्रा का नाम राम रखे जाने की वकालत की है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीराम भारत के कण-कण में बसे हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा की जीत पर जश्न मनाया
मुजफ्फरनगर। भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने शिवचौक पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाई का वितरण किया। मोर्च के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ एम समर गजनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। इस दौरान हकीम मोहम्मद मुस्लमीन, कासिम सैफी, यासीन अब्बासी, जमालुद्दीन, तसलीम मिस्त्री, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद शाहनजर आदि मौजूद रहे।
रचनात्मक काव्य गोष्ठी हुई
मुजफ्फरनगर। हिंदी-उर्दू साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में रचनात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अनेक व्यंगात्मक कविताएं पढ़ी। राकेश दुलारा ने कहा कि जब से अपनों के अलग-अलग मकान हो गए, तब से एक-दूसरे के मेहमान हो गए। अब्दुल हक सहर ने अंधेरे दर्द के दिल से मिटाने वाला है, कोई चिराग खुशी का जलाने वाला कोई सुनाकर दाद बटौरी। डॉ आस मोहम्मद ने कहा कि मेरा दामन जो ये भीगा हुआ है, लहू आंखों से ये टपका हुआ है सुनाया। डॉ बीना गर्ग, प्रोफेसर जे सविता, विजया गुप्ता आदि रहे।
समस्याओं लेकर कर्मियों की सभा
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक बिजलीघर पर विद्युत मजदूर संगठन एवं संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सभा का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर विद्युत कर्मचारी 21 दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि विभाग से ठेकेदारी हटाकर संविदा लागू की जाए, ताकि मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को लाभ मिल सके। अध्यक्षता सत्यप्रकाश ने तथा संचालन रामगोपाल शर्मा ने किया।