मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित किड्जी प्ले स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन बड़े हर्षोल्लास से हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने धमाल किया। वक्ताओं ने कहा कि खेलों से बच्चों में शारीरिक और मानसिक स्तर पर विकास होता है। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व बीजीबी एकेडमी की डायरेक्टर रमा भाटिया, निदेशिका चारु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अंजू अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को खेलों की गतिविधियों का ज्ञान होता है, जबकि उनमें प्रतिस्पर्धा करने की भावना बढ़ती है। इसके बाद जूनियर केजी व सीनियर केजी के बच्चों ने पार्टनर रेस, फिल डू पोल, बैक टू बैक रेस, बिस्कुट रेस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में भव्या, कर्तिका, रिद्धम, अराध्या, अवनी, शौर्य, समरजीत, नैना, अर्थव, रिदा, आरव आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर शालिनी जैन, राखी अग्रवाल, समीक्षा, रीना, प्रिया, गोदावरी, अंकिता, ज्योति, सोनम, सिमरन आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने चर्च में की प्रार्थनाएं
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल ने बच्चों को चर्च का दौरा कराया। फादर पीटर ने जीजस क्राइस्ट की जीवन कथा तथा मानवता के लिए किए गए उनके बलिदान की जानकारी दी। बच्चो एवं अध्यापिकाओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थनाएं की। इस दौरान आरव, शक्षित, आराध्या, सात्विक, शाश्वत, परिधी, नव्या, भव्य, अन्नया, वेदांश, विहान आदि ने चर्च का दौरा किया। संचालन वंशिका ने किया। इस मौके पर आकांक्षा, दृष्टि, चेत्ना, मुस्कान, गरिमा, सारंगा, ज्योति आदि मौजूद रहे।