मुजफ्फरनगर। छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि बिना अनुशासन के जीवन व्यर्थ है, जो बच्चे जीवन में अनुशासन अपनाते हैं वही आगे बढ़ते हैं।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय कैंप के दूसरे दिन सभी रोवर्स और रेंजर्स ने महाविद्यालय प्रांगण में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. नरेश मालिक ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया । महाविद्यालय में आए अतिथियों ने रोवर्स रेंजर्स की ओर से बनाये गए तंबू, पुल, तथा बांस आदि से बने विभिन्न वस्तुओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को सामूहिक सहभागिता देश सेवा, राष्ट्र प्रेम, मतदाता जागरूकता, जल संरक्षण, आदि ज्वलंत मुद्दों पर उनकी सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने किया। अमित सैनी, रेनू गर्ग, भारत भूषण ने सभी रोवर्स रेंजर्स को गांठ बांधना, पुल बनाना, तंबू लगाना, तथा आपात कालीन परिस्थितियों में अपना तथा दूसरों का कैसे बचाव करें आदि का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ. अवनीश, डॉ एच एस सिरोही, डॉ के पी सिंह, डॉ. गिरराज किशोर, डॉ. गिरराज सिंह, एस के सिंह, डॉ संदीप कुमार, श्री गौरव जैन, डॉ सुभाष कुमार, डॉ एसवी आर्या, डॉ नूपुर, डॉ शिप्रा आदि का सहयोग रहा।