फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से बढ़ता है आपसी सौहार्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों से बढ़ता है आपसी सौहार्द
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि खेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। अब खेलों में भी युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है। उन्होंने अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

छोटू राम पीजी कालेज में दो दिवसीय चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक कपिलदेव अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने किया। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के 26 महाविद्यालय की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है। इस अवसर पर शहर विधायक अग्रवाल ने कबड्डी खेल की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि यह खेल हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख खेल है। महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश मलिक ने सभी टीमों के कोचों, मैनेजरों तथा खिलाड़ियों का स्वागत किया। उद्घाटन मैच एमएम कॉलेज खेकड़ा और एसकेडी कॉलेज बघरा के मध्य खेला गया। इस मैच में एमएम कॉलेज खेकड़ा ने एसकेडी कॉलेज बघरा को 17 के मुकाबले 30 से मात दी। प्रतियोगिता के लीग मैच और समापन समारोह मंगलवार को आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें