गन्ना पेराई सत्र दो नवंबर से
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना चीनी मिल का नया गन्ना पेराई सत्र दो नवंबर से आरंभ हो जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने भाकियू ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि मिल की नई पेराई के लिए 31 अक्तूूबर को इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। दो नवंबर को मिल का विधिवत शुभारंभ होगा। इससे पहले भाकियू कार्यकर्ता मिल को 31 अक्तूूबर को चलाने की मांग कर रहे थे। इस पर प्रधान प्रबंधक ने तकनीकी खामियां बताते हुए दो नवंबर को नया पेराई सत्र आरंभ करने की बात कही। इस मौके पर भाकियू जिला संगठन मंत्री सर्वेन्द्र राठी, सरदार पलविन्दर सिंह, चौधरी हरविन्दर सिंह, जसवीर बाबा, उदयवीर सिंह, कल्लू ठाकुर आदि मौजूद रहे।