ईदुल अजहा त्यौहार आज, तैयारियां पूरी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को हुई बारिश ने ईदगाह की व्यवस्था भी अस्त व्यस्त कर दी। ईदगाह में जलभराव होने के साथ मुख्य मार्ग कीचड़ से लबालब हो गया। अफसरों ने ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह में नमाज की पूरी तैयारियों होने का आश्वासन दिया है।
मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद मुस्लिम समाज में ईदगाह में नमाज को लेकर पसोपेश बन गया है। मौसम विभाग सोमवार तक बूंदाबांदी बने रहने का अनुमान जता रहा है। इसको लेकर शनिवार को मनाई जाने वाले ईदुल अजहा पर्व को लेकर मुश्किलें खड़ी होती दिख रही है। बारिश के कारण ईदगाह में नमाज होना मुश्किल होगा। शुक्रवार को भी बरसात रहने से ईदगाह में साफ-सफाई के साथ तैयारियों को पूरा करने में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने शामली रोड स्थित ईदगाह के साथ प्रमुख मस्जिदों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। ईदुल अजहा पर ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
ईद की नमाज का समय
स्थान समय
ईदगाह 7:30 बजे सुबह
मस्जिद फखरशाह 7:45 बजे सुबह
हौज वाली मस्जिद खालापार 7:45 बजे सुबह
पीर वाली मस्जिद मल्हूपुरा 7:45 बजे सुबह
मस्जिद लियाकतपुरा, लद्दावाला 7: 45 बजे सुबह
मस्जिद हौज वाली, सरवट 8:00 बजे सुबह
मजिस्द नुमाइश कैंप 8:00 बजे सुबह
पुजाये वाली मस्जिद रहमतनगर 8:15 बजे सुबह
महमूदिया मदरसा सरवट 7: 45 बजे सुबह
खतौली में ईद की नमाज
ईद की नमाज 8:00 बजे सुबह
मस्जिद अकबर खां 8:15 बजे सुबह
मस्जिद काजियान 8:30 बजे सुबह