फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को मिटाने पर होगा समाज का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरीतियों को मिटाने पर होगा समाज का विकास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी शिक्षित होने पर ही समाज के उत्थान का नारा दिया था। समाज से कुरीतियों मिटाकर शिक्षा का संचार किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संचालक नरेश धीगांन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन बाबा साहब के मूलमंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो, संघर्ष करो को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। समाज से नशा, अंधविश्वास, कुरीति और अज्ञानता को समाप्त कर शिक्षा का संचार किया जाए। युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी, तभी समाज विकास के पथ और मुख्यधारा में शामिल होगा। इनके अलावा भी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को देश, समाज का नाम रोशन करने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कपिल रविकांत, अर्जुन शील, चरण सिंह, अरविंद सूद, विमल सिंह, इंद्रेश, त्रिलोकचंद, सन्नी वितेल, अमित अठवाल, प्रदीप, सुमित अठवाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें