मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजधज कर आए। इस दौरान दही हांड़ी का आयोजन आकर्षण बना रहा।
बच्चों ने बाल गोपाल के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार की झांकियां भी बनाई। प्रिंसिपल जीबी पांडे ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में बताया। प्राइमरी विंग इंचार्ज ने श्री कृष्ण के अवतार और उनके चमत्कारों के बारे में बताया। बच्चों ने राधा कृष्ण की रंग-बिरंगी पोषाकों में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बच्चों ने राधा-कृष्ण की अनेक लीलाएं प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।