फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे और एकता से बचेगी देश की अखंडता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईचारे और एकता से बचेगी देश की अखंडता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्तेहिदा महाज ने सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आपसी भाईचारे और एकता के बल पर ही देश की अखंडता को बचाया जा सकता है। इसके लिए सबको मिलकर कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुए सेमिनार में पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि देश की गंगा-जमुनी संस्कृति की रक्षा, शांति व न्याय की स्थापना के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए युवा भी अपनी जिम्मेदारी को समझें। समाजसेवी समर्थ प्रकाश ने कहा कि देश के नाजुक वर्तमान हालात को मुसलमान ही नहीं बल्कि तमाम अल्पसंख्यक व कमजोर वर्ग महसूस कर रहे हैं। मोहम्मद जुबैर रहमानी ने कहा कि नफरत की जगह मोहब्बत व दोस्ती का माहौल पैदा करना होगा। कार्यक्रम में मनेश कुमार गुप्ता, मौलाना जैनुदीन, मौलाना गुलजार, मौलाना शाहिद, मुजफ्फर अहमद, फैजयाब खां, शाहिद, कारी शाहिद, मोहम्मद अलताफ, तहसीन कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें