फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के सम्मान में बच्चों ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता के सम्मान में बच्चों ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में माता-पिता सम्मान दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए प्रस्तुतियां दी। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में बेजोड़ है। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान ही हमें महान बनाता है। माता पिता का सम्मान करने से हम सभी में सद्गुण सहज ही प्राप्त होते हैं। छात्र-जीवन से बच्चों को माता-पिता के सम्मान के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। कोआर्डिनेटर मोनिका गर्ग ने अभिभावकों को स्वागत किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने माता पिता के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए गीत और कविता भी सुनाई। वाइस प्रिंसिपल निर्मला वर्मा ने बच्चों को माता-पिता के सम्मान की सीख देते हुए कहा कि जीवन में जो कुछ भी प्राप्त होता है, उसमें माता-पिता का अहम योगदान है। हमें अपने माता पिता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, उनके सम्मान से ही हम सुख प्राप्त कर सकते हैं। समन फातिमा ने माता-पिता की महत्ता पर प्रकाश डाला। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जीवन में माता-पिता की उपयोगिता का प्रेरक संदेश दिया। प्राइमरी विंग की इंचार्ज बेला आनंद ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें